लोहरदगा: लोहरदगा भाजपा ने धान क्रय शीघ्र शुरू करने की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम उपायुक्त को सौंपा मांगपत्र
लोहरदगा भाजपा जिला अध्यक्ष मनीर उरांव के नेतृत्व में शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे लोहरदगा भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने किसानों के हित में धान क्रय प्रक्रिया जल्द शुरू कराने की मांग करते हुए राज्यपाल के नाम लोहरदगा उपायुक्त डॉ. कुमार ताराचंद को मांगपत्र सौंपा। मांगपत्र के माध्यम से पार्टी ने कहा कि जिले में धान की मिसनी व कटनी अंतिम चरण में है।