बख्तियारपुर: देदौर के मध्य विद्यालय में राजस्व महाअभियान शिविर, 535 लोगों ने किया आवेदन
राजस्व महाअभियान के तहत रविवार को बख्तियारपुर प्रखंड देदौर उत्क्रमित मध्य विद्यालय परिसर में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान आयोजित शिविर में भूमि से संबंधित कार्यों के लिए रैयतों और जमाबंदी धारियों की भारी भीड़ उमड़ी। शाम 6 बजे राजस्व कर्मचारी सत्यम कुमार ने बताया कि इस विशेष शिविर में 535 लोगों ने आवेदन जमा किए।