बेड़ो प्रखंड में मुस्लिम समुदाय ने मंगलवार की रात शब-ए-बरात अकीदत के साथ मनाई। मस्जिदों में विशेष नमाज अदा की गई और कुरान की तिलावत हुई। लोगों ने अल्लाह से गुनाहों की माफी और रहमत की दुआ मांगी। करांजी जामा मस्जिद के इमाम कासिम ने इसे तौबा व मगफिरत की रात बताया। बुधवार को शाबान का रोजा भी रखा गया।