आरा: पीरो थाना क्षेत्र के देचना बाल मोड़ के समीप सोमवार सुबह ट्रक और पिकअप की आपसी टक्कर, बैंडकर्मी की घटनास्थल पर मौत
Arrah, Bhojpur | Dec 1, 2025 बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे पर जिले के पीरो थाना क्षेत्र के देचना बाल मोड़ के समीप सोमवार की सुबह ट्रक व पिकअप की आपसी टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप पर सवार केके बैंडकर्मी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना को लेकर आसपास की इलाके में अफरा-तफरी मची रही।जानकारी के अनुसार मृतक अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के छैछुडीह गांव निवासी स्व.अगनु राय के 60 वर्षीय पुत्र विश्वनाथ