रायबरेली: बंडे गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग ने मचाया तांडव, लगभग चार बीघे गेहूं की फसल और कई बीघे पराली जलकर हुई खाक
17 अप्रैल शुक्रवार दोपहर 3 बजे खेतों मे अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई। खेतों मे आसपास लोग मौजूद थे। और आग लगने की जानकारी होते ही भारी संख्या मे लोग मौके पर पहुंच भी गए। सूचना पर पहुंची पुलिस के सिपाही ने सक्रियता दिखाते हुए हरे पेड़ों की झाड़ियां को तोड़कर आग बुझाने का ताबड़तोड़ प्रयास किया गया। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।