जयपुर के जामडोली इलाके में स्थित एक मैरिज गार्डन से लाखों रुपए के गहने और नकदी से भरा बैग चोरी का मामला सामने आया है। बेटी के शादी प्रोग्राम के दौरान पास ही कुर्सी पर रखा बैग चोरी हो गया। जामडोली थाने में दुल्हन के पिता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। दरअसल घटना जामडोली इलाके के श्रीनाथ विहार मैरिज गार्डन की है। जहां रात को स्टेज पर शादी का प्रोग्राम चल रहा था।