देवघर: श्रावण माह के पहले दिन बाबा मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, अरघा से किया जलाभिषेक
सावन माह के प्रथम दिन शुक्रवार की सुबह 6:00 से बाबा मंदिर में श्रद्धालुओं ने अरघा के माध्यम से बाबा पर जल अर्पण किया। बाबा मंदिर का पट सुबह 4:00 बजे खोला गया जिसके बाद सरकारी पूजा होने के बाद सभी भक्तों ने बाबा पर जलार्पण किया। इस बीच पुलिस बलों की भारी संख्या में तैनाती की गई थी। जिससे किसी प्रकार की श्रद्धालु को समस्या ना हो।