सहारनपुर: गागलहेड़ी में तेज रफ्तार अनियंत्रित कार रेलिंग से टकराई, हादसे में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, चालक गंभीर घायल
सहारनपुर में दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर लोहे की रेलिंग से टकरा गई, जिसमें एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा बुधवार शाम करीब 4 बजे गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव हरियाबास के पास हुआ। हादसे में देहरादून निवासी 91 वर्षीय प्रभादेवी की मौत हो गई।