नगर पंचायत फतेहपुर में पुलिस वाहन को देखकर शराब तस्कर एक मकान के पास बाइक एवं भारी मात्रा में देसी महुआ शराब छोड़कर फरार हो गए ।फतेहपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि झारखंड से शराब की की सूचना पर पुलिस दल को फतेहपुर नगर पंचायत के अंदर बाजार भेजा गया था ।इसी दौरान शराब तस्कर की नजर पुलिस वाहन पर पड़ गई ।