बरेली: सिरौली थाना क्षेत्र के अंजनी गांव में घर में सो रहे युवक पर कुत्ते ने किया हमला, युवक में फैला रेबीज का इन्फेक्शन
सिरौली थाना क्षेत्र के अंजनी गांव में घर में सो रहे युवक पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक में रेबीज के इंफेक्शन होने के बाद परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसकी हालत नाजुक देखते हुए उसे लखनऊ केजीएमयू के लिए रेफर किया गया है।