शेरघाटी में सड़क दुर्घटना से जुड़े एक मामले में शेरघाटी थाना पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में शेरघाटी थाने के एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार शाम करीब 6 बजे जानकारी दी।पुलिस के अनुसार, यह मामला 8 जनवरी 2026 का है। पीड़ित पक्ष द्वारा शेरघाटी थाना में दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर शेरघाटी थाना कांड संख्या 08/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।