सिमडेगा कुरडेग मार्ग खपराटोली डबनीपानी के समीप सोमवार की शाम 7:30 बजे तेज रफ्तार चेचिस ट्रक चालक ने पेड़ को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी की मौके पर आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त होते हुए सड़क जाम हो गई ।इधर सिमडेगा जिला 20सूत्री उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल अपने निजी जेसीबी लाकर जाम हटवाने में पुलिस का सहयोग किया, जिसके बाद यातायात सकुशल बहाल हुई।