फारबिसगंज में श्री श्याम महोत्सव पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। रविवार को दस बजे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्री श्याम भक्त मौजूद रहें। कार्यक्रम में विधायक मनोज विश्वास,मुख्य पार्षद, उपमुख्य पार्षद समेत बड़ी संख्या स्थानीय लोगों ने भाग लिया। शहर के विभिन्न मार्गों से शोभायात्रा निकली।