बक्सर: विद्यार्थी के विकास में विज्ञान शिक्षक अपना दायित्व सुनिश्चित करें : मो. शारिक अशरफ डीइओ बक्सर
Buxar, Buxar | Sep 11, 2024 विज्ञान शिक्षक विद्यार्थी के विकास में अपने योगदान को सुनिश्चित करें. विद्यालय के प्रधानाध्यापक अपने दायित्व के प्रति जवाबदेह हो. शिक्षकों को प्रेरित करते हुए उक्त बातें बुधवार को विज्ञान शिक्षक के साथ जिला स्तरीय कार्यशाला में जिला शिक्षा पदाधिकारी शारिक अशरफ ने अपने संबोधन में कही.