विदिशा नगर: बुधवार को रेलवे ट्रेक पर मिले मृतक की पहचान गुरूवार को ग्वालियर मे पदस्थ आर्मी हवालदार के रूप मे हुई,PM के बाद शव सौपा
बुधवार दोपहर को रेलवे ट्रैक के पास मृत मिले व्यक्ति की ग्वालियर में आर्मी में पदस्थ हवलदार के रूप में हुई पहचान। तमिलनाडु के गांव से छुट्टी पूरी होने के बाद ग्वालियर जाते समय चलती ट्रेन से गिरकर मृत्यु हुई थी। गुरुवार को शव का पीएम कराकर ग्वालियर से आए आर्मी यूनिट को सोपा गया। शव को एंबुलेंस से भोपाल ले जाया गया। जहां से हवाई जहाज से उनकी शव को गांव भेजेगे।