दुर्ग: भट्ठी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक महिला की ट्रेन से कटकर मौत, मर्ग कायम कर पुलिस कर रही विवेचना
भट्ठी थाना अंतर्गत शनिवार को एक महिला की ट्रेन से टकराकर मौत हो गई। पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना कर रही है। भट्ठी पुलिस ने बताया कि कैम्प-1 निवासी महिला बंसती पारले ट्रेन से टकराने से मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।महिला का शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिवार वालों के द्वारा पोस्टमार्टम करा कर आज अंतिम संस्कार किया गया है।