मिर्ज़ापुर: कोतवाली देहात के बरकछा के थोक उर्वरक व्यवसायी मेसर्स राजा राम राम प्रकाश का उर्वरक लाइसेंस डीएम के आदेश पर हुआ निरस्त
मंगलवार की दोपहर लगभग 3:00 बजे जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के निर्देश के क्रम में उर्वरक के थोक गोदाम का सत्यापन किया गया जिसमें सत्यापन के दौरान बरकछा के मैसेज राजा राम राम प्रकाश के गोदाम में अधिकारियों के जांच के दौरान यूरिया की कालाबाजारी मिली है। जिसमें थोक उर्वरक विक्रय प्राधिकार पत्र को निरस्तीकरण करते हुए गोदाम से उर्वरक के चार संदिग्ध नमूने लिए गए।