मिर्ज़ापुर: विंध्याचल के मां विंध्यवासिनी प्रांगण में विंध्य महोत्सव 2025 का आयोजन, मां को चारों श्रृंगारों से किया गया सुसज्जित
विंध्याचल के मां विंध्यवासिनी प्रांगण में विंध्य महोत्सव 2025 का आयोजन हुआ सोमवार की रात लगभग 10:00 बजे मां विंध्यवासिनी के चारों श्रृंगारों से लेकर मंदिर परिसर में पाठ एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम किया गया मंदिर के प्रांगण में ही भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें दूर-दूर से आए कलाकार मां के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे और भक्तों को झूमने पर मजबूर किया