मड़ियाहू: पृथ्वीपुर में क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ, खिलाड़ियों में उत्साह देखने को मिला
जौनपुर के मड़ियाहूं तहसील के रामपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा पृथ्वीपुर में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार की सुबह करीब 11 बजे किया गया। प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में मड़ियाहूं विधायक डॉ. आर.के. पटेल की धर्मपत्नी सुरभि गंगवार ने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।