बासोदा: बासौदा में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तीसरे दिन भी जारी, एसडीएम ने कहा- लगातार होगी कार्रवाई
Basoda, Vidisha | Dec 19, 2024 गुरुवार करीब 3:30 बजे बासौदा एसडीएम ने बताया है कि नगर में तीसरे दिन भी अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की गई है इस दौरान बड़ी मात्रा में नगर से अतिक्रमण हटाया गया है एसडीएम ने बताया है कि लगातार अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी गौरतलब है कि तीन दिन से बासौदा नगर में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन द्वारा कार्यवाही की जा रही है