पोलाय कला कृषि उपज ई-मंडी शनिवार से सोमवार तक तीन दिनों के लिए बंद रहेगी। मंडी मंगलवार से फिर से खुलेगी। मंडी प्रभारी विष्णु प्रसाद परमार ने शुक्रवार शाम 5 बजे भाव सूची जारी करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंडी शनिवार, रविवार और सोमवार को बंद रहेगी।