रतलाम नगर: राम नवमी के अवसर पर मां कालिका सहित प्रमुख मंदिरों में हुए विशेष अनुष्ठान
चैत्र नवरात्रि की महानवमी और राम नवमी के पावन पर्व पर शुक्रवार शहर के प्राचीन मां कालिका मंदिर सहित सभी प्रमुख देवालयों में बड़ी संख्या मे श्रद्धालु पहुचे,मां कालिका के दरबार में सुबह से ही विशेष अभिषेक और माता का मनमोहक श्रृंगार किया गया,दोपहर 12 बजे 'भए प्रगट कृपाला' के उद्घोष के साथ भगवान श्री राम का जन्मोत्सव मनाया गया, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय हो गया।