विदिशा नगर: शुक्रवार को नागरिको ने ट्रेफिक सिग्नल लाईन चालू करने की उठाई मांग,महीनो से बंद है ट्रेफिक लाईट,जिम्मेदार झाड रहे पल्ला
विदिशा शहर के विवेकानंद चौराहा, गांधीचौक नीमताल, पीतल मिल सहित अन्य जगहों पर कुछ समय पहले लाखो रूपय की लागत से ट्रैफिक सिग्नल की लाइट लगाई गई थी। नागरिक नियमो को आदत मे लाते उसके पहले ही सिग्नल लाईट खराब हो गई। शुक्रवार शाम नागरिकों ने इन्हे जल्द सुधारने की मांग की ट्रैफिक सिग्नल न होने की वजह से हादसे से बढ़ने की नागरिकों ने बात कही।