पलवल: सौंदहद गांव में घर से लापता हुई 12वीं कक्षा की छात्रा का शव गांव के सरकारी स्कूल के निकट तालाब से हुआ बरामद
Palwal, Palwal | Jun 11, 2024 सौंदहद गांव में घर से संदिग्ध हालत में लापता हुई 12वीं कक्षा की पढ़ाई कर रही 17 वर्षीय छात्रा का शव गांव के सरकारी स्कूल के निकट तालाब से बरामद हुआ है । शव मिलने की सूचना मिलते ही मुंडकटी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल भिजवाया और पोस्टमार्टम के बाद शव को उसके परिजनों को सौंप दिया है ।