पलवल: राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की उपाध्यक्ष अंजना पंवार ने पीडब्ल्यूडी विश्रामगृह में सुनी सफाई कर्मचारियों की समस्याएं
Palwal, Palwal | Jun 11, 2024 राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की उपाध्यक्ष अंजना पंवार ने कहा कि सफाई कर्मचारियों को सभी आवश्यक संसाधन मिलने चाहिए व मौसम के अनुसार वर्दी उपलब्ध करवाई जाए। इसके अलावा सफाई कर्मचारियों के जो पहचान पत्र बने हैं, उन पर ब्लड ग्रुप चिह्नित होना चाहिए, ताकि सफाई कार्य के दौरान कोई दुर्घटना घटित होने के दौरान प्राथमिक उपचार देते समय किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो।