नगर के खंड विकास कार्यालय का सीडीओ निशा ग्रेवाल ने औचक निरीक्षण कर मौजूद कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। शनिवार को सीडीओ का काफिला खंड विकास कार्यालय पहुंचा। जहां सीडीओ ने खंड विकास कार्यालय का बारीकी से निरीक्षण किया। वहीं अभिलेखों की जांच पड़ताल कर मौजूद कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इस दौरान बीडीओ मोकम सिंह सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।