घाटमपुर: अनूपुर मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक व कार की आमने-सामने भिडंत,कार चालक हुआ गंभीर रूप से घायल,जिला अस्पताल रेफर
सजेती थाना क्षेत्र के अनूपुर मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक व कार की आमने-सामने जोरदार भिडंत हो गई। घटना में कार में सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची हाईवे एंबुलेंस की मदद से घायल को सीएचसी घाटमपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों द्वारा घायल का उपचार कर घायल को जिला अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया है।