रामपुर: बुधवार को कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक संजय कपूर को नज़रबंद किया गया
Rampur, Rampur | Oct 1, 2025 बुधवार को शाम चार बजे मिली जानकारी के अनुसार बरेली की घटना की जाँच हेतु जा रहे कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को रोकने के लिए, रामपुर में पूर्व विधायक संजय कपूर और जिलाध्यक्ष निक्कू पंडित को नज़रबंद किया गया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के निर्देश पर यह प्रतिनिधिमंडल आज बरेली के डीआईजी से मिलने वाला था।