सांगानेर: जयपुर के नारेडा गांव के तालाब में डूबे युवक के शव को एसडीआरएफ की टीम ने 10 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद निकाला
जयपुर ग्रामीण के नारेडा गांव के तालाब में डूबे एक युवक के शव को एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चला कर शव को बाहर निकाल। जानकारी के अनुसार नारेडा गांव में तालाब के किनारे एक युवक के कपड़े पड़े हुए मिले थे ग्रामीणों को आशंका थी कि युवक की पानी में डूब गया। ग्रामीणों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।