रामानुजगंज शनिवार राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगभग 90 करोड़ रुपये की लागत से बन रही 29 किलोमीटर लंबी टू-लेन सड़क का निर्माण कार्य क्षेत्रवासियों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। निर्माण की शुरुआत से ही ठेकेदार की लापरवाही सामने आ रही है। गड्ढों की भराई ठीक से नहीं की जा रही, वहीं पानी का छिड़काव न होने से सड़क पर उड़ती धूल ने लोगों का जीना बुरा हाल कर दिया है।