हाथरस: राह चलते लोगों से सुनसान स्थान पर चोरी/लूट करने वाले 3 सदस्य नगला भूरा/लहरा की तरफ जाने वाले तिराहे के पास से गिरफ्तार
जनपद हाथरस पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाई जा रहे अभियान के क्रम मे राह चलते लोगों से सुनसान स्थान पर झपट्टा मार कर चोरी लूट की घटनाएं कारित करने वाले वाली गैंग के 3 सदस्यों को पुलिस और एसओजी टीम ने नगला भूरा/लहरा की तरफ जाने वाले तिराहे के पास से गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से 1 तमंचा 2 कारतूस 2 मोबाइल 2 बाइक बरामद हुई हैं।