राष्ट्रीय चेरो जनजाति महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व दुद्धी विधानसभा 403 के पुर्व विधायक हरिराम राम चेरो ने बुधवार की सुबह उत्तर प्रदेश के यशस्वी उपमुख्यमंत्री, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री माननीय बृजेश पाठक के लखनऊ में स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट करते हुए दुद्धी विधानसभा और जनपद सोनभद्र के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर चर्चा किया।