बेगूसराय: सदर प्रखंड के रजौरा में किसान संवाद कार्यक्रम आयोजित, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव पहुंचे
बेगूसराय सदर प्रखंड के रजौरा में मंगलवार की दोपहर 3:00 बजे किसान संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जहां मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव शाहनवाज आलम पहुंचे. इस मौके पर संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार लगातार किसानों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है. भाजपा की सरकार में किसान त्राहिमॉम कर रही है.