बेहट में अलविदा जुमे की नमाज को लेकर कस्बे के मोहल्ला मनिहारान में स्थित आयशा मस्जिद के इमाम मौलाना मोहम्मद शादाब एवं इमामबाड़े के प्रबंधक हसन अहमद ने नमाजियों से जुमे की नमाज़ और नमाज़े ईद मस्जिदो और ईदगाहों के अंदर पढ़ने की अपील की । उन्होंने कहा कि प्रशासन का सहयोग करें, उन्होंने अपील की है कि कोई भी नमाज़ी सड़क पर नमाज़ अदा ना करे।