खरगापुर: खरगापुर में हनुमान जन्मोत्सव की धूम, भव्य शोभायात्रा निकाली गई
2 अप्रैल दिन गुरुवार शाम 6 बजे खरगापुर के चौपरा हनुमान मंदिर से आज भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों श्रद्धालु उमड़े। आकर्षक झांकियों और जय श्रीराम के जयकारों से पूरा नगर भक्तिमय हो गया। श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा जलपान की व्यवस्था रही और पुलिस सुरक्षा के बीच यात्रा शांतिपूर्ण संपन्न हुई।