नवादा: बेरमी गांव में सकरी नदी में डूबने से 15 वर्षीय बालक की हुई मौत, पोस्टमार्टम के लिए लाया गया सदर अस्पताल
Nawada, Nawada | Jul 8, 2025 नवादा जिले में एक दुखद घटना सामने आई है। मेहंदीपुर गांव निवासी धनंजय मांझी का 15 वर्षीय पुत्र रोशन कुमार नानी के घर गया था, जहां सकरी नदी में डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना मंगलवार की है। रोशन सोमवार को अपनी नानी से मिलने गया था। मंगलवार शौच के लिए निकला। इसी दौरान सकरी नदी में पैर फिसलने से वह पानी में गिर गया। 1:30 बजे जानकारी दी गई है।