मुरैना नगर: केन्थरी गांव में रास्ते के विवाद में गई जान, गोली लगने से घायल सत्यवीर की ग्वालियर में मौत, मुरैना में अंतिम संस्कार
केन्थरी गांव में रास्ता निकालने के पुराने विवाद ने गुरुवार शाम खूनी रूप ले लिया।दो पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते गोलियां चलने लगीं।फायरिंग में सत्यवीर गुर्जर के सिर में गोली लगी,जिससे वह गंभीर घायल हो गया।उसे जिला अस्पताल से ग्वालियर रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।आज शुक्रवार शाम अंतिम संस्कार मुरैना बिस्मिल नगर कराया गया।