बेल्थरा रोड: बेल्थरारोड में भारत गैस सिलेंडर की आपूर्ति बढ़ी, एजेंसी का दावा, किसी उपभोक्ता को नहीं होगी परेशानी
बलिया: रसोई गैस की संभावित किल्लत की चर्चाओं के बीच बेल्थरारोड की गौतम भारत गैस एजेंसी ने उपभोक्ताओं को राहत देने का दावा किया है। एजेंसी के काउंटर इंचार्ज अमन कुमार ने गुरुवार की शाम 4 बजे बताया कि गोदाम पर लगातार पर्याप्त संख्या में गैस सिलेंडर की आपूर्ति हो रही है, जिससे किसी भी उपभोक्ता को सिलेंडर के अभाव का सामना नहीं करना पड़ेगा।