पंजवारा थाना क्षेत्र के जोगनीपथार गांव में शराब के नशे में मारपीट करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शनिवार करीब 4:00 बजे पंजवारा थाना में पीड़िता सुमा देवी एवं उनके पति अरुण राउत ने आवेदन देकर बताया कि गांव का ही राजू रावत शराब के नशे में उनके 11 वर्ष से पुत्र के साथ मारपीट कर रहा था। डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।