धार: सीएम राइज विद्यालय धार में आयोजित ग्रीष्मकालीन शिविर में पहुंची SDM, की छात्रों की रचनात्मकता की प्रशंसा
Dhar, Dhar | Apr 26, 2025 धार में सीएम राइज विद्यालय में चल रहे ग्रीष्मकालीन शिविर में छात्रों के द्वारा प्रतिदिन नई-नई चीजें बनाई जा रही है। लगभग तीन सौ से अधिक छात्र प्रतिदिन अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन करते हुए पुरानी एवं व्यर्थ की सामग्री से नई-नई चीजें बना रहे हैं। एसडीएम रोशनी पाटीदार विद्यालय में चल रहे ग्रीष्मकालीन शिविर में पहुंची।