पुरोला: एसओ पुरोला ने कंताड़ी, नैलाड़ी सहित दर्जनों गांव में सीनियर सिटीजन से मुलाकात कर पूछा कुशलक्षेम, सुरक्षा का दिया भरोसा
बुधवार को दोपहर करीब 2 बजे पुरोला थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने पुरोला के कंताडी, पांणी, विणाई, नैलाड़ी, हुडोली आदि गांव का भ्रमण किया। इस दौरान एसओ दिनेश कुमार ने सीनियर सीटीजन मुलाकात कर कुशलक्षेम पूछी। साथ ही सभी को पुलिस सहायता व सुरक्षा का भरोसा दिया। सीनियर सीटीजन से ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं की जानकारी व पुलिस व्यवस्था के सम्बन्ध सुझाव मांगे गए।