लखीमपुर: शहर के जीआईसी ग्राउंड में योगोत्सव काउंटडाउन कार्यक्रम का आयोजन, सदर विधायक ने कार्यक्रम में की शिरकत
लखीमपुर सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत शहर के जीआईसी ग्राउंड में आज मंगलवार को योगोत्सव काउंटडाउन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के 81 दिन पहले उत्सव के रूप में मनाया गया है। कार्यक्रम में सदर विधायक योगेश वर्मा समेत तमाम जनप्रतिनिधियों ने शिरकत की थी। योग गुरु मंगेश त्रिवेदी ने प्राणायाम समेत विभिन्न अभ्यास कराए हैं।