बरेली: ड्रोन को लेकर अफवाहें बेबुनियाद, सरकारी सर्वे के तहत उड़ाए जा रहे हैं ड्रोन, SSP बरेली ने किया स्पष्ट
बरेली: जिले में ड्रोन उड़ान को लेकर सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों पर विराम लगाते हुए SSP बरेली अनुराग आर्य ने स्पष्ट किया कि ये ड्रोन किसी भी तरह का खतरा नहीं हैं। यह उड़ानें उत्तर प्रदेश भूस्थानिक निदेशालय और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग द्वारा नदियों, अमृत योजना और नक्शा परियोजनाओं के तहत की जा रही हैं।