भानपुरा में दुकानदार ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट के आधार पर दो लोगों पर केस दर्ज भानपुरा थाना क्षेत्र में एक दुकानदार द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान अशोक राठौर (लगभग 60 वर्ष), पूर्व अध्यक्ष तेली समाज भानपुरा के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के दौरान एक सुसाइड नोट बरामद किया गया।