मोहनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोहनपुर थाने के पुलिस ने इटवां और बुमुआर बाजार से महुआ निर्मित शराब बड़े पैमाने पर बरामद की है। थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने शनिवार को शाम 4:00 बजे इसकी जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस की चली कार्रवाई में इटवां और बुमुआर से कुल 266 लीटर महुआ निर्मित शराब बरामद किया गया है तथा पुलिस की इस मामले में अग्रिम कार्रवाई जारी है।