ब्यौहारी: ब्यौहारी के ग्राम पंचायत मऊ, अल्हरा में तिरंगा यात्रा निकाली गई, कलेक्टर के निर्देश पर निकाली गई तिरंगा यात्रा
आजादी के अमृत महोत्सव में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर कलेक्टर के निर्देश पर जिले भर में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है इसी कड़ी में ब्यौहारी के ग्राम पंचायत मऊ, अल्हरा में तिरंगा यात्रा निकाली गई, तथा ब्यौहारी में तिरंगे के सम्मान में रंगोली बनाई गई तथा रंगोली में मेरा देश महान भी लिखा गया। इस कार्यक्रम में एसडीएम के साथ स्कूली छात्र-छात्राएं शामिल हुए।