अम्बाला: अम्बाला एयरपोर्ट रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के प्रयासों से बना, विज ने बताया, रक्षा मंत्री ने उद्घाटन का आग्रह स्वीकारा
Ambala, Ambala | Aug 2, 2025 हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला में तैयार किया गया घरेलू एयरपोर्ट केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के प्रयासो से बना है। उन्होने कहा कि रक्षामंत्री द्वारा ही घरेलू एयरपोर्ट निर्माण के लिए रक्षा मंत्रालय की भूमि प्रदान की गई थी । मुख्यमंत्री को उद्घाटन के लिए पत्र लिखा है ताकि 15 अगस्त के आसपास तिथि तय कर उद्घाटन हो सके।