गुनौर: कृषि विज्ञान केंद्र ने पलथरा में जनजातीय कृषकों को प्रशिक्षण दिया, उन्नत बीजों का वितरण किया
Gunnor, Panna | Nov 20, 2024 जनसंपर्क कार्यालय पन्ना ने मंगलवार की रात्रि 8:00 बजे प्रेस नोट जारी कर जानकारी देते हुए बताया कि जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर के अंतर्गत कृषि विज्ञान केन्द्र, पन्ना द्वारा मंगलवार को ग्राम पलथरा में जनजातीय कृषकों को अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन के माध्यम से चना किस्म जे.जी. 24 एवं बटरी किस्म आईपीएफडी बीज बुवाई के लिए उपलब्ध कराया गया है।