आरा: आरा शहर के कृषि भवन के प्रांगण में 6 और 7 मार्च को कृषि यांत्रिकीकरण मेला लगाया जाएगा, जिसमें किसान गोष्ठी का आयोजन होगा
Arrah, Bhojpur | Mar 4, 2025 आरा शहर के कृषि भवन के प्रांगण में 6 और 7 मार्च को कृषि यांत्रिकीकरण मेला लगाया जाएगा। इस कृषि मेले में किसान गोष्ठी का भी आयोजन होगा। कई स्टाल लगाए जाएंगे जिसमें कृषि से संबंधित सामग्री रखी जाएगी। कृषि यांत्रिकीकरण यंत्रों की बिक्री भी होगी। इसकी जानकारी जिला कृषि पदाधिकारी शत्रुघ्न साहू ने दी है।