रामपुर: टांडा कस्बा में दुकानों का छज्जा तोड़ते समय 3 मजदूर दबे, हायर ट्रीटमेंट के लिए रेफर, तीनों की स्थिति नाजुक
Rampur, Rampur | Aug 5, 2025 टांडा कस्बा में दुकानों का छज्जा तोड़ते वक्त तीन मजदूर छज्जे के नीचे दब गए। मजदूरों को स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू करके बाहर निकाला उन्हें टांडा समुदाय केंद्र ले गए जहां इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया जिला अस्पताल से हायर ट्रीटमेंट के लिए रेफर किया घटना मंगलवार की दोपहर 2:00 बजे की है जब अवैध अतिक्रमण को लेकर दुकानदार अपनी दुकान मज़दूरों से तुड़वा रहे थे।